हर घर शुद्ध जल के लिए नई नीति की तैयारी, जल जीवन मिशन 2.0 में पंचायतों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक, सोशल ऑडिट और ग्राम सभाओं में पेयजल योजनाओं की समीक्षा होगी अनिवार्य
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के प्रभावी संचालन और दीर्घकालिक रखरखाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ संचालन एवं रखरखाव नीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में निर्मित सभी नल-जल योजनाओं का संचालन शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिदिन शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके लिए योजनाओं के संचालन की एक सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल योजनाओं की संस्थागत व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएगा। इन योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ेगी और योजनाओं की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
बैठक में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सोशल ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रत्येक ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, रखरखाव और गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर अनिवार्य रूप से चर्चा करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीण स्वयं योजनाओं की निगरानी में भागीदारी निभा सकें।
बैठक के दौरान योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन, रखरखाव के लिए आवश्यक बजट, जल शुल्क निर्धारण तथा भविष्य में जल की बर्बादी रोकने और राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के लिए वाटर मीटर लगाने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच, विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित संचालन एवं रखरखाव नीति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह सहित जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


