नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खड़गवां में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खड़गवां में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

लगभग 300 ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने नशामुक्त समाज, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का दिलाया संकल्प, उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

सूरजपुर ACGN :- चौकी खड़गवां क्षेत्र के बाजार मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा तथा एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रशासन और आम नागरिक मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। साथ ही नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आमजन को कानून के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरजिला फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता ग्राम खड़गवां की टीम के कप्तान विजय रजवाड़े तथा उपविजेता ग्राम चौरा (थाना राजपुर, जिला बलरामपुर) के कप्तान संजीत पैकरा को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की त्वरित सहायता करने वाले ग्राम केरता के भरत देवांगन तथा ग्राम खड़गवां के राधे यादव एवं रामबिलास गोंड़ को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नागरिक समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी पहल से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में पुलिस की बीट व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत खड़गवां में बीट संबंधी सूचना चस्पा कर ग्रामीणों को पुलिस से त्वरित संपर्क की प्रक्रिया, बीट अधिकारियों की भूमिका तथा स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया।

इस जनजागरूकता कार्यक्रम में बीडीसी सुरेश चक्रधारी, पूर्व अध्यक्ष शक्कर कारखाना केरता विद्यासागर आयाम, सरपंच अजय सांडिल्य, सरपंच जलजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत सोनी, एसडीओपी अनूप एक्का, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं लगभग 300 ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now