शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, पूंजीपथरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
“अभियान संवेदना” के तहत त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़ ACGN :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए संचालित “अभियान संवेदना” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने 7 जुलाई 2026 को थाना पूंजीपथरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि अक्टूबर 2025 में अपने जन्मदिन के अवसर पर सहेली के घर जाने के दौरान उसकी मुलाकात शेखर बघेल से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी लगातार मोबाइल फोन पर संपर्क कर प्रेम का इजहार करते हुए जीवनभर साथ निभाने तथा विवाह करने का भरोसा देता रहा।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाकर मोटरसाइकिल से अपने गेरवानी स्थित घर ले गया। वहां उसने पत्नी बनाकर साथ रखने और विवाह करने का विश्वास दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार उसे अपनी पत्नी की तरह साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
समय बीतने पर जब पीड़िता ने विवाह की बात दोहराई तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह विवाद करने के साथ मारपीट भी करने लगा। अंततः 3 जुलाई 2026 को आरोपी ने गाली-गलौज एवं मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के पास लौट आई और न्याय की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
युवती की शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने आरोपी शेखर बघेल (20 वर्ष), पिता कमल बघेल, निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, वर्तमान निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक संध्यारानी कोका, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल एवं चंद्रशेखर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना कर आरोपियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें,अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


