नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , VSK ऐप की तकनीकी खामियों से शिक्षकों में बढ़ी चिंता, वेतन कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

VSK ऐप की तकनीकी खामियों से शिक्षकों में बढ़ी चिंता, वेतन कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सर्वर व नेटवर्क की समस्याओं से शिक्षक परेशान, वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग

सूरजपुर ACGN:- प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई माह से VSK ऐप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा उपस्थिति दर्ज नहीं होने की स्थिति में वेतन कटौती के निर्देश के बाद शिक्षकों में चिंता बढ़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि सर्वर, नेटवर्क और बिजली संबंधी समस्याओं के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने से उनका वेतन प्रभावित हो सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने बताया कि विकासखंड रामानुजनगर के शिक्षकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। विद्यालय में उपस्थित रहने के बावजूद VSK ऐप कई बार 2 से 5 किलोमीटर की दूरी दर्शाता है, चेक-इन एवं चेक-आउट समय पर दर्ज नहीं होते, पंजीयन में परेशानी आती है तथा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में ऐप ठीक से कार्य नहीं करता। खराब मौसम और बिजली बाधित होने की स्थिति में भी उपस्थिति दर्ज कराने में कठिनाई होती है।


उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आंधी-तूफान, पेड़ गिरने, बिजली गुल होने और मोबाइल नेटवर्क ठप होने जैसी परिस्थितियां सामान्य हैं। ऐसे में केवल तकनीकी कारणों से शिक्षकों का वेतन काटना न्यायसंगत नहीं होगा। इससे शिक्षक मानसिक तनाव में हैं और उनका बहुमूल्य समय विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में व्यतीत हो रहा है।


इन्हीं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में VSK ऐप की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर करने, नेटवर्क विफल होने जैसी परिस्थितियों में वैकल्पिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने तथा तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर वेतन कटौती जैसी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू, उपाध्यक्ष देवमती सिंह, प्रवक्ता सतीश कुमार साहू, प्रमोद कुमार साहू, वरिष्ठ प्रधान पाठक शिवलाल सिंह, सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now