वीबी-जी राम-जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ, 125 दिन रोजगार और 300 रुपये दैनिक मजदूरी की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ, ग्रामीण विकास और आजीविका सशक्तिकरण पर दिया जोर
सरगुजा ACGN:- विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी योजना के जिला स्तरीय जन सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर में किया गया। कार्यक्रम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव गांवों से ही रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब ग्रामीण श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा मनरेगा श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। उन्होंने इसे श्रमिकों के सम्मान और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

मंत्री ने कहा कि योजना के तहत वृक्षारोपण, जल संरक्षण, खेत तालाब, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण जैसे स्थायी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे रोजगार के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और ग्रामीणों से इस योजना को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह ने कहा कि वीबी-जी राम-जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिले में पूर्व में किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सराहा। हितग्राहियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर नवाबांध की मुस्कान महिला समूह को मक्का खेती के लिए बीज वितरित किए गए तथा कृषि विभाग की ओर से 15 किसानों को अरहर के बीज प्रदान किए गए। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को कटहल, मुनगा, जामुन और आम के पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, पायल सिंह तोमर, राधा रवि, नानमणि पैकरा सहित जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी अधिनियम 2025 के तहत 1 जुलाई 2026 से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना लागू हो गई है। इसके अंतर्गत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी का लाभ मिलेगा।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


