नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नर चीतल के अवैध शिकार का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नर चीतल के अवैध शिकार का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त कार्रवाई, शिकार में प्रयुक्त सामग्री व चीतल का मांस जब्त

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत छत्तीसगढ़ वन विभाग और राज्य वन विकास निगम को बड़ी सफलता मिली है। कवर्धा परियोजना मंडल के अंतर्गत बोड़ला परियोजना परिक्षेत्र में नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
वन विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि भलपहरी बीट के जंगल में शिकारियों ने जाल बिछाकर लगभग तीन वर्ष के नर चीतल का शिकार किया है तथा उसके मांस को पकाकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विकास निगम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी और सातों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, नायलॉन की रस्सी, तीन कुल्हाड़ियां, स्टील के तार, लकड़ी से बने फंदे तथा खून से सना थैला बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
वन विभाग और वन विकास निगम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, प्रभावी सूचना तंत्र और विशेष निगरानी अभियान चलाए जाने से वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध शिकार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों, वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शिकार या वन अपराध की जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर प्रदेश की समृद्ध वन्यजीव संपदा का संरक्षण किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now