नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिलतरा को मिला नया थाना, बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाओं का मिलेगा लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिलतरा को मिला नया थाना, बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाओं का मिलेगा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पुलिस सहायता केंद्र का उन्नयन कर थाना सिलतरा का शुभारंभ, राजेंद्र सिंह कंवर बने प्रथम थाना प्रभारी

रायपुर ACGN:- आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा का उन्नयन कर नवीन थाना सिलतरा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह पुलिस सहायता केंद्र थाना धरसींवा के अंतर्गत किराये के भवन में संचालित हो रहा था।


रायपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने नवीन थाना सिलतरा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए थाना के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।


नवगठित थाना सिलतरा के प्रथम थाना प्रभारी के रूप में राजेंद्र सिंह कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुभारंभ समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (माना) लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी धरसींवा राजेंद्र दीवान सहित थाना धरसींवा, थाना सिलतरा एवं चौकी सिलयारी के समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now