नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कोरबा में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्रवाई को बताया अमानवीय।

कोरबा ACGN:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और रायपुर के माना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जताया।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने नकटी गांव के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जिससे अनेक परिवारों का आशियाना उजड़ गया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अमानवीय और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी निर्माण के नाम पर गरीबों को बेघर किया जा रहा है, जबकि कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव का विरोध किया है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कार्रवाई संवेदनहीनता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि विधायकों के लिए पूरे गांव को उजाड़ देना मानवता के मूल्यों के खिलाफ है। पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात बिताने को मजबूर हैं।


पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि गांव में कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे तथा कुछ निर्माणाधीन थे। ग्रामीणों ने अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाए थे और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से लोगों का वर्षों का सपना एक झटके में टूट गया।


इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजानंद साहु, मो. शाहिद, गिरधारी बरेठ, नारायण कुर्रे, राजेंद्र तिवारी, विनोद अग्रवाल, मनहरण राठौर, कृपाराम साहु, रमेश वर्मा, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, सुकसागर निर्मलकर, पालुराम साहु, रवि सिंह चंदेल, संतोष यादव, सुभाष राठौर, हिमांशु सिंह, निर्मल सिंह राज, सुभद्रा सिंह, संगीता श्रीवास, शशिलता पांडेय, आशीष गुप्ता, कुंजबिहारी साहु, महेंद्र थवाईत, संतोष राठौर, गोपाल यादव, पंचराम निराला, इकबाल कुरैशी, विजय आदिले, रवि टोप्पो, विजय आनंद, पवन विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास, जीवन चौहान, देवीदयाल सोनी, लक्ष्मी महंत, रवि सचदेवा, हरविंदर सिंह, देव जायसवाल, अनवर रजा, संजू पैकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now