प्रेस क्लब पहुंचे आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की 40 लाख रुपये की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में बढ़ी पहल, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्रेस क्लब परिसर।
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय बुधवार सुबह तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ क्लब के विकास, विस्तार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रेस क्लब परिसर का तत्काल विस्तृत सर्वे कर विकास कार्यों का समुचित प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जा सके।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास एवं विस्तार के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा की थी। इसी घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने प्रेस क्लब पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर का तकनीकी सर्वे कर विकास, विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, पार्षद पंकज देवांगन, नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अभियंता सोमनाथ डेहरे, विनोद गोंड़, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत सहित निगम एवं प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


