नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी श्री गर्ग ने ली रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी श्री गर्ग ने ली रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

एनडीपीएस प्रकरणों, न्यायालयीन समंस-वारंट की तामीली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अधीक्षकों को जवाबदेही के साथ कार्रवाई के निर्देश।

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने 1 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से एनडीपीएस अधिनियम के मामलों, न्यायालयीन समंस एवं वारंट की तामीली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों तथा जिलेवार कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों तथा फरार आरोपियों के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मामलों में अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके लिए प्रत्येक जिले में अलग कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों में फरारी के दौरान चालान प्रस्तुत किया जा चुका है, उनमें न्यायालय से वारंट जारी कराकर उसकी प्रभावी तामीली भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आईजी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला समन्वय बढ़ाने, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ जानकारी साझा करने, आरोपियों के बैंक खाते, पैन कार्ड, आधार कार्ड और वित्तीय गतिविधियों की जांच करने, नेटग्रिड से तकनीकी जानकारी प्राप्त करने तथा गिरफ्तार सह-आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपियों तक पहुंचने जैसी विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सतत विवेचना जारी रहे तथा संबंधित पुलिस अधीक्षक स्वयं इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।


बैठक में न्यायालयीन समंस एवं वारंट की तामीली की भी समीक्षा की गई। आईजी श्री गर्ग ने गंभीर मामलों में गवाहों, चिकित्सकों और पुलिस अधिकारियों को जारी समंस एवं वारंट की समयबद्ध तामीली नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों को व्यक्तिगत निगरानी में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। यदि शिकायतें समय पर निराकृत नहीं होने के कारण उच्च स्तर पर स्थानांतरित होती हैं, तो संबंधित थाना प्रभारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
बैठक के समापन पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने, जिलों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, सराफा बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पिकेट प्वाइंट्स की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी माह एनडीपीएस प्रकरणों की पुनः समीक्षा करने की भी घोषणा की।
बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एएनटीएफ प्रभारी तथा समंस-वारंट एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शाखा के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now