नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी मामले का चार साल से फरार आरोपी जशपुर से गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी मामले का चार साल से फरार आरोपी जशपुर से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

17 वर्षीय बालिका को राजस्थान में बेचने की साजिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को धरमजयगढ़ पुलिस ने जशपुर से दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धरमजयगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी के गंभीर मामले में लगभग चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जिला जशपुर के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 जून 2022 को थाना धरमजयगढ़ में एक 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि 23 जून 2022 की शाम बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान अपहृत बालिका को मध्यप्रदेश के अनूपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन से दो संदिग्ध व्यक्तियों हीरालाल चौहान एवं देवलाल तिग्गा के साथ बरामद किया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ और विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों रामपाल यादव और रामा चौहान के साथ मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये में बेचने की साजिश रची थी। मामले में मानव तस्करी सहित विभिन्न गंभीर धाराएं जोड़कर विवेचना आगे बढ़ाई गई।


पुलिस ने वर्ष 2022 में ही आरोपी हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा और रामपाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि आरोपी रामा चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने गृहग्राम जोराडोल, जिला जशपुर में मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक सोनम भगत तथा आरक्षक अलेक्सियुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत वर्षों से फरार अपराधियों की लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध पूरी गंभीरता एवं कठोरता के साथ अभियान जारी रखेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now