नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा का मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा का मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

पुलिस पर हमले, लूट, आगजनी और बलवा सहित चार गंभीर मामलों में नामजद आरोपी एक वर्ष से था फरार, संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा।

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर मामलों में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। प्रशासन और पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को लगातार शांति बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी जा रही थी।
27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार राजेश मरकाम, रूपेश पटेल, संदीप प्रधान एवं उनके साथियों ने बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडे, टांगी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए तथा शासकीय वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन लूट लिए गए। उग्र भीड़ ने पुलिस वाहनों, प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों तथा प्लांट परिसर में तोड़फोड़ कर आगजनी भी की।
घटना के संबंध में थाना तमनार में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कुल 16 अपराध दर्ज किए गए हैं। अब तक इस प्रकरण में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश मरकाम थाना तमनार में दर्ज अपराध क्रमांक 303/2025, 306/2025, 307/2025 एवं 308/2025 में नामजद था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। 1 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वह ग्राम बरपाली में मौजूद है। सूचना के आधार पर तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। विवेचना के दौरान आंदोलनकारियों को दुष्प्रेरित करने की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 भी जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now