नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, विद्यार्थियों ने जाना डॉक्टरों की सेवा का महत्व – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, विद्यार्थियों ने जाना डॉक्टरों की सेवा का महत्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता

डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों के योगदान और मानव सेवा का दिया गया संदेश

कोलकाता ACGN:- खिदिरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर चिकित्सकों के योगदान और समाज के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में किया गया। गौरतलब है कि डॉ. राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ। चिकित्सकीय क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित किया था।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा चंद्रा द्वारा डॉ. विधानचंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात शिक्षिका शाश्वती मुखर्जी ने विद्यार्थियों को डॉ. राय के जीवन, चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डॉक्टर केवल उपचार करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सकों की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज में चिकित्सकों के सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक कौशिक साधुखान, नितेश्वर चौधरी, सुमन कुमार दास, सुनीता राउत, शमीना हसन, मो. इब्राहिम, गिरिजेश शर्मा एवं विनोद यादव का विशेष योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now