नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देगा ‘श्री उच्छव’, एक जुलाई को सजेगा भव्य प्रदर्शनी मेला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देगा ‘श्री उच्छव’, एक जुलाई को सजेगा भव्य प्रदर्शनी मेला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

तेरापंथ महिला मंडल कटक के तत्वावधान में होगा आयोजन, महिलाओं के स्वरोजगार और उत्पादों को मिलेगा मंच

कटक ACGN:- अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेमम) के निर्देशन में महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जुलाई को कटक के काठगड़ा साही में भव्य ‘श्री उच्छव’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल कटक द्वारा किया जा रहा है।
अभातेमम की महत्वपूर्ण परियोजना ‘सक्षम नारी विकसित समाज’ के अंतर्गत देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री उच्छव का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कटक में भी बड़े स्तर पर यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।


आयोजकों के अनुसार इस प्रदर्शनी में स्वरोजगार से जुड़ी अनेक महिला उद्यमी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। यहां एक ही छत के नीचे कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, राखियां, होम डेकोर सामग्री, रियल एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित विभिन्न प्रकार की आकर्षक एसेसरीज उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
तेरापंथ महिला मंडल कटक की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में मंडल की अध्यक्ष सुनीता बैंगनी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
पत्रकार सम्मेलन में मंडल की सचिव सरिता सेठिया, उपाध्यक्ष बिनोद नाहटा, कोषाध्यक्ष सुनीता डुग्गर सहित इंद्रा लूनिया, सुमन बेतला, ललिता सिंघी और हीरा बैद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now