नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक महीने से खराब पड़ा कृषि ट्रांसफार्मर, किसान सिंचाई संकट से परेशान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एक महीने से खराब पड़ा कृषि ट्रांसफार्मर, किसान सिंचाई संकट से परेशान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लोरमी क्षेत्र के सिघनपुरी में बिजली विभाग की अनदेखी से किसान परेशान, फसल बचाने के लिए तत्काल समाधान की मांग

लोरमी ACGN:- उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय राज्यमंत्री के क्षेत्र में आने वाले लोरमी ब्लॉक के ग्राम सिघनपुरी में किसानों के खेतों में लगा कृषि विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किसानों को खेतों में सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कृषि कार्य के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा न तो ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई है और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से धान सहित अन्य फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी नहीं पहुंचने के कारण फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री के क्षेत्र में भी किसान एक महीने से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाना किसानों की परेशानी को और बढ़ा रहा है।
किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को सुधारकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाए या नया कृषि ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपनी समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now