नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओमपुर के लिए स्वीकृत सोसायटी भवन अन्यत्र बनाने पर विवाद, सीईओ जनपद ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओमपुर के लिए स्वीकृत सोसायटी भवन अन्यत्र बनाने पर विवाद, सीईओ जनपद ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ग्राम पंचायत रजगामार के ओमपुर में स्वीकृत शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन को छुईढोड़ा में बनाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच तक कार्य रोकने के निर्देश

कोरबा ACGN:- ग्राम पंचायत रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में स्वीकृत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसायटी भवन) के निर्माण स्थल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि ओमपुर के लिए स्वीकृत भवन का निर्माण ओमपुर में न कराकर छुईढोड़ा मोहल्ले के स्कूल के पास कराया जा रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जनपद पंचायत कोरबा में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर दी गई थी। पूर्व कार्यकाल में तत्कालीन सरपंच श्रीमती रामूला राठिया द्वारा कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर ओमपुर में सोसायटी भवन निर्माण की मांग की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की थी।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में ग्राम पंचायत सरपंच हरि सिंह राठिया एवं सचिव भारत लाल श्रीवास द्वारा ओमपुर में स्वीकृत भवन को ओमपुर के स्थान पर छुईढोड़ा स्कूल के पीछे किसान की निजी भूमि में बनाया जा रहा है। आरोप है कि इस निर्माण के लिए स्कूल की बाउंड्रीवाल को भी बिना सक्षम अनुमति के तोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खाद्यान्न सामग्री की सुरक्षा, ग्रामीणों की आवाजाही और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना है।


इस संबंध में ग्राम पंचायत रजगामार की उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया, जनपद सदस्य श्रीमती उषा देवी कुर्रे, ओमपुर सोसायटी से प्रभावित वार्डों के पंच श्रीमती पुष्पा सिंह मरावी, श्रीमती शारदा उइके सहित अन्य पंचों एवं ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर मांग की कि सोसायटी भवन का निर्माण ओमपुर मेन क्लब परिसर में कराया जाए।


आवेदन में बताया गया कि ओमपुर सोसायटी से प्रभावित वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के ग्रामीणों की सहमति के बिना स्थल परिवर्तन किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में भी इस विषय को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन कार्यवाही पंजी में प्रस्ताव दर्ज नहीं किया गया।
मामले में जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच एवं सचिव को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य की औचित्यपूर्ण जांच और प्रतिवेदन प्राप्त होने तक कार्य प्रारंभ न किया जाए। आगामी आदेश के बाद ही निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उपसरपंच पूनम चौरसिया ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रजगामार में ओमपुर क्षेत्र के विकास कार्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओमपुर में स्वीकृत दो नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण भी प्रभावित हुआ है, जिससे बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।
उन्होंने पंचायत में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए कहा कि 15वें वित्त एवं मूलभूत मद से बिना कार्य कराए राशि आहरण किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में शिकायत के बाद सीईओ जनपद पंचायत कोरबा द्वारा निर्माण कार्य रोकने का आदेश जारी कर इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा एवं उपसरपंच को भी भेजी गई है।
फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। सोसायटी भवन निर्माण स्थल को लेकर उठे विवाद के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now