युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, खाई-पहाड़ को समतल कर बनी सड़क
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एंड्रूज वार्ड में लंबे समय से बदहाल मार्ग को मिली नई पहचान, अब नागरिकों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ
मुंगेली। नगर पालिका परिषद के एंड्रूज वार्ड में वर्षों से चली आ रही खाई और ऊबड़-खाबड़ रास्ते की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। लंबे समय से इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

वार्डवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवा पार्षद रोशन सोनी ने पहल की और अपने प्रयासों से खाई एवं ऊबड़-खाबड़ हिस्से को समतल कराकर सड़क निर्माण का कार्य कराया। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को अब सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने लगी है।

पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करना भी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस रास्ते से कभी गुजरना भी मुश्किल होता था, आज वही मार्ग विकास की नई पहचान बन चुका है। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।
“जहाँ राह नहीं थी, वहाँ राह बनाई।
जहाँ उम्मीद नहीं थी, वहाँ विकास पहुँचाया।
इतिहास नहीं दोहराया, नया इतिहास रचाया।”
जनसेवा हमारा संकल्प है, विकास हमारी पहचान।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


