नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील साहू संघ सूरजपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तहसील साहू संघ सूरजपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

साहू समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा को बताया प्राथमिकता

सूरजपुर। जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन में तहसील साहू संघ सूरजपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का इतिहास मेहनत, संघर्ष, सेवा और सामाजिक समरसता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति शिक्षा, संस्कार और एकजुटता में होती है। सभी पदाधिकारियों को समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।


साहू समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संरक्षक रामकृपाल साहू ने कहा कि समाज को दानवीर भामाशाह जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने समाज और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और त्याग की भावना से ही समाज मजबूत बनता है।


नवनियुक्त तहसील साहू संघ सूरजपुर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और समाजजनों के सहयोग से नई दिशा में कार्य करने का विश्वास जताया।


समारोह में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान सूरजपुर साहू संघ संरक्षक रामबिलास साहू, जोखन लाल साहू, हंसराज साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष गैबिनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू, बनवारी लाल गुप्ता, महिला जिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू, महामंत्री दुर्गा साहू, जिला महामंत्री राजेश साहू, संगठन मंत्री रामप्राण साहू, नगर अध्यक्ष मुरारी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। ओड़गी तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, भैयाथान तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू, रामानुजनगर तहसील अध्यक्ष बिरजाराम साहू, प्रेमनगर तहसील अध्यक्ष राजपाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह का सफल संचालन बीरेंद्र साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now