संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ा उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
अंबिकापुर में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं से किया आत्मीय संवाद, चयनित अभ्यर्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
अंबिकापुर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को उनकी प्रतिभा, योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच हैं।

उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में कौशल और दक्षता ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को निरंतर सीखते हुए अपनी क्षमताओं को विकसित करना चाहिए, ताकि वे आने वाले अवसरों का बेहतर उपयोग कर सकें।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कौशल विकास, प्रशिक्षण और विभिन्न रोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे वे प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

उन्होंने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले युवा निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। उनकी उपलब्धियां परिवार, समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न निजी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


