अपराधों के खिलाफ जागरूकता की नई पहल, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शॉर्ट फिल्मों का किया विमोचन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचेगा सुरक्षा का संदेश, साइबर अपराध, नशा, महिला एवं बाल सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अभिनव पहल
रायपुर। समाज में बढ़ती विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा तैयार की गई जनजागरूकता आधारित शॉर्ट फिल्मों का विमोचन ट्रैफिक कार्यालय कालीबाड़ी रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. खेमका, पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर, श्री संदीप पटेल, श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, श्री विवेक शुक्ला सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा तैयार की गई इन शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से साइबर अपराध, नशे की प्रवृत्ति, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, सड़क सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य है कि आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर युवाओं और नागरिकों तक कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज की सहभागिता से ही सुरक्षित और जागरूक वातावरण बनाया जा सकता है। डिजिटल माध्यम आज जनसंदेश पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है और इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही अपराध नियंत्रण में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने, कानून का पालन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शॉर्ट मूवी के डायरेक्टर डॉ. राहुल पारीक एवं उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


