नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से गरीब परिवारों को मिला खाद्य सुरक्षा का सहारा, नए राशन कार्ड वितरित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से गरीब परिवारों को मिला खाद्य सुरक्षा का सहारा, नए राशन कार्ड वितरित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

गोसानी नुआगां और बीजीपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को बांटे गए नए राशन कार्ड, हर परिवार को मिलेगा अतिरिक्त निःशुल्क चावल का लाभ

बरहमपुर। गोसानी नुआगां और बीजीपुर भाजपा मंडल के संयुक्त सहयोग से गुरुवार को बीजीपुर सुनारीबंध स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत नए राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम असिस्टेंट सप्लाई ऑफिसर संजय मल्लिक की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बरहमपुर सांसद के प्रतिनिधि बालकृष्ण सामंतराय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं असिस्टेंट सप्लाई ऑफिसर संजय मल्लिक और वार्ड नंबर 26 बीजीपुर के सभापति रविंद्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बालकृष्ण सामंतराय ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत पहले से ही पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दिया जा रहा है, वहीं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से अतिरिक्त 5 किलो चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह कुल 10 किलो चावल का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।
असिस्टेंट सप्लाई ऑफिसर संजय मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने राशन कार्ड का सही उपयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में खाद्य आपूर्ति विभाग से संपर्क करें।
वार्ड नंबर 26 बीजीपुर के सभापति रविंद्र साहू ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 25 के कॉरपोरेटर नरसिंह सेठी, समाजसेवी बद्री नायक, क्षीरोद कुमार साहू, गण स्वामी, बी. अचारी, शिव यादव, जगन्नाथ जेना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नए राशन कार्ड प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को गरीब परिवारों के लिए उपयोगी और राहत देने वाली योजना बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now