सिल्क सिटी एमजीएफ वर्कर्स क्लब की तीसरी चार्टर्ड नाइट में रिश्तों और संस्कारों का दिया संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा — बच्चों को शिक्षा के साथ मातृभाषा, मातृभूमि और माता-पिता के सम्मान के संस्कार देना जरूरी
बरहमपुर। सिल्क सिटी एमजीएफ वर्कर्स क्लब की तीसरी चार्टर्ड नाइट एवं इंटरनेशनल क्लब की 40वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन बरहमपुर पार्क साही स्थित कामथ होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महान संघ सभापति सुशांत साबत ने कहा कि वर्तमान समय में पारिवारिक रिश्तों में आ रही दूरी समाज के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें मातृभाषा, मातृभूमि और परिवार के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के सबसे बड़े आधार हैं। उनका सम्मान और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। आज कई बुजुर्ग अकेलेपन का सामना कर रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर विषय है। मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती यज्ञसेनी देवी ने की। उन्होंने अतिथियों, क्लब सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब आने वाले समय में सामाजिक कल्याण के कार्यों को और अधिक विस्तार देगा।
समारोह में क्लब के गवर्नर श्री राज किशोर स्वाई एवं पूर्व गवर्नर श्री सीमांचल पाणिग्राही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्लब की सामाजिक सोच और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में संपादक श्रीमती उषा रानी ने संपादकीय प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री दंडपाणि पात्र, को-एडिटर श्री सूर्य नारायण चिनारी, पूर्व प्रेसिडेंट के. पुंडरीखा, एल. अनुराधा, बाणिश्री, क्षणप्रभा पाणिग्राही, सरोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व गवर्नर श्री सीमांचल पाणिग्राही का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रसिद्ध गायक एवं पत्रकार श्री सुदीप साहू ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, पारिवारिक मूल्यों और समाज सेवा के संकल्प के साथ चार्टर्ड नाइट को यादगार बनाया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


