नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महानदी के प्राचीन तीर्थ मार्ग के विकास को लेकर केंद्र से सहयोग की मांग, ओड़िशा सरकार ने फिर लिखा पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महानदी के प्राचीन तीर्थ मार्ग के विकास को लेकर केंद्र से सहयोग की मांग, ओड़िशा सरकार ने फिर लिखा पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

महानदी घाटी की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगा आर्थिक, तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग

भुवनेश्वर। ओड़िशा सरकार ने महानदी के किनारे स्थित प्राचीन तीर्थ मार्ग के विकास एवं उससे जुड़े सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से एक बार फिर सहयोग की मांग की है। राज्य सरकार ने इस परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया है।
मुख्य सचिव अनु गर्ग ने 24 जून को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर कहा कि महानदी घाटी की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


राज्य सरकार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 13 मार्च और 18 अगस्त 2025 को संस्कृति मंत्रालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत महानदी तट पर प्राचीन तीर्थ मार्ग का विकास, हीराकुद क्षेत्र में इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना, सांस्कृतिक मानचित्रण, मूर्त एवं अमूर्त धरोहरों का दस्तावेजीकरण तथा नदी से जुड़ी लोक परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा।


ओड़िशा सरकार के अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने भी महानदी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और दस्तावेजीकरण के कार्य में सहयोग देने की सहमति जताई है। इसके लिए केंद्र सरकार से आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह परियोजना भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। महानदी के किनारे सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं, लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में यह योजना अहम भूमिका निभाएगी।


महानदी तीर्थ मार्ग के विकास से ओड़िशा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने केंद्र से शीघ्र निर्णय लेकर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now