बांकीमोंगरा में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा- शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव
बांकीमोंगरा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी विद्यालय बांकीमोंगरा में शाला प्रवेशोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमडी अध्यक्ष अजीत केंवट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि जनकराम यादव, युवा नेता प्रकाश झा, देव राजपूत, श्रीमती माधूरी केंवट सहित विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिवार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। शासन द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ सभी बच्चों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षा के प्रति जागरूक रहें। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और अनुशासन का महत्व भी समझाएं, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करें तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। नए सत्र को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


