ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में कार्रवाई
रायगढ़ ACGN:- जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 131 लीटर से अधिक अवैध महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छाल पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 65 लीटर महुआ शराब बरामद की। ग्राम हाटी रेलवे पुल के पास से एक आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब तथा खर्रा कटेलपारा क्षेत्र से एक महिला के पास से 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

वहीं तमनार पुलिस ने ग्राम खुरूसलेगा में दबिश देकर 22 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। चक्रधरनगर पुलिस ने सियारपाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतरारोड़ पुलिस ने खैरपुर जिंदल पार्किंग रोड के पास ठेले में शराब बिक्री कर रही महिला को पकड़ा। उसके पास से देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसी तरह चौकी खरसिया पुलिस ने भी दो अलग-अलग कार्रवाई में अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने शराब परिवहन में उपयोग किए गए वाहन भी जब्त किए हैं।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


