बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष ने बांटे 48 हितग्राहियों को राशन कार्ड, खिले नागरिकों के चेहरे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन कार्ड का लाभ, अध्यक्ष ने की निःशुल्क आवेदन करने की अपील
कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में जनहित से जुड़े कार्यों को गति देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 48 जरूरतमंद हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए। लंबे समय से राशन कार्ड का इंतजार कर रहे नागरिकों को जब राशन कार्ड मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

बताया गया कि इनमें से कई हितग्राहियों ने सुशासन तिहार शिविर के दौरान राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी नागरिक को बिचौलियों के झांसे में आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है, वे स्वयं नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करें और शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करें।
राशन कार्ड मिलने के बाद हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हितग्राहियों ने कहा कि राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें सरकारी राशन प्राप्त करने में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और परिवारों को योजना का सीधा लाभ मिल सकेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


