नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध रेत खनन पर सरकार की सख्ती, ड्रोन सर्वे से हो रही निगरानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध रेत खनन पर सरकार की सख्ती, ड्रोन सर्वे से हो रही निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एम.सी.बी., छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी

एम.सी.बी. ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग का मैदानी अमला लगातार निगरानी अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून 2026 की रात एम.सी.बी. जिले के केल्हारी तहसील क्षेत्र में रेत खनन और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। टीम द्वारा दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा एवं हसदेव नदी क्षेत्र में पहुंचकर जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान स्वीकृत अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्ति स्थलों की भी जांच की गई। मौके पर मौजूद रेत की मात्रा का आकलन हाईटेक ड्रोन सर्वे तकनीक के माध्यम से किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति और स्वीकृत मात्रा का मिलान किया जा सके। जांच में अनुज्ञा की शर्तों के उल्लंघन की स्थिति पाए जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ खनिज संपदा का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


खनिज सचिव श्री पी. दयानंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील और पहुंच विहीन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। इसके लिए संभावित अवैध रेत उत्खनन क्षेत्रों को चिन्हित कर ड्रोन सर्वे के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इस कार्रवाई में केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम के साथ जिला स्तरीय खनिज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now