नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलांगीर बनेगा शिवमय, राम मंदिर में होगा शिव–पार्वती विवाह महोत्सव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बलांगीर बनेगा शिवमय, राम मंदिर में होगा शिव–पार्वती विवाह महोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में गूंजेंगे मंगल गीत, आस्था और संस्कृति का दिखेगा संगम

बलांगीर ACGN:- स्थानीय राम मंदिर, डेली मार्केट में भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन 17 एवं 18 जून 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार 17 जून बुधवार को शाम 5 बजे नेग तिलक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 18 जून गुरुवार को सुबह 9 बजे मायरा कार्यक्रम, शाम 5 बजे शिव–पार्वती विवाह समारोह एवं रात 8 बजे महाप्रसाद का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम राम मंदिर डेली मार्केट परिसर में संपन्न होंगे।


धार्मिक परंपराओं के अनुसार माता पार्वती जी के माता-पिता की भूमिका में श्री अजय कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती श्रुति देवी अग्रवाल रहेंगे, जबकि भगवान महादेव जी के माता-पिता की भूमिका श्री संजय कुमार अग्रवाल (अन्नू) एवं श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल निभाएंगे।
कन्या पक्ष की ओर से स्वर्गीय नवल किशोर अग्रवाल परिवार से श्री संजय अग्रवाल एवं श्री अजय अग्रवाल शामिल रहेंगे। वहीं वर पक्ष में वरिष्ठ व्यापारी श्री पूरन मल अग्रवाल परिवार के साथ श्री मनोज अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं श्री राजेश अग्रवाल परिवार की सहभागिता रहेगी।


आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव में शामिल होने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now