16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव 2026, बच्चों का होगा तिलक से स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश, नवप्रवेशी बच्चों को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही 16 जून 2026 से पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विभागीय निर्देश के अनुसार 15 जून तक सभी स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण करना अनिवार्य होगा, ताकि बच्चों को स्वच्छ, आकर्षक और शैक्षणिक वातावरण मिल सके। स्कूलों को प्रिंट-रिच वातावरण में तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। कक्षा 1 और कक्षा 6 में नए विद्यार्थियों का प्रवेश आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों की सूची के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने शाला त्यागी बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही मेधावी छात्रों और सहयोगी पालकों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आयोजन के लिए अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा, बल्कि उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से ही कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह अभियान नए शैक्षणिक सत्र में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

