नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनहितैषी योजनाओं के लोन प्रकरणों पर बैंकर्स को त्वरित कार्रवाई के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनहितैषी योजनाओं के लोन प्रकरणों पर बैंकर्स को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

विशेष सचिव शीतल वर्मा ने बैंक अधिकारियों को हर सप्ताह फिक्स डे पर निराकरण करने के दिए निर्देश

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक तेजी से पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बैंकिंग व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है।
मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोन और सब्सिडी से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा अंत्योदय स्वरोजगार योजना सहित कई योजनाओं के लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई।
विशेष सचिव ने बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित की योजनाओं के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और सभी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बैंकर्स प्रत्येक सप्ताह एक निश्चित दिन निर्धारित करें, जिस दिन सभी लोन प्रकरणों की जांच कर उनका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें।
शासन ने कहा है कि इस पहल से बैंकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी तथा आम नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now