नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनिज उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश देकर 7 वाहन जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनिज उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश देकर 7 वाहन जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती, रेत–गिट्टी समेत विभिन्न वाहनों पर की गई कार्रवाई, अभियान लगातार जारी

कोरबा ACGN:- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने 18 विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की।


निरीक्षण के दौरान सीतामढ़ी, बरमपुर, छुराकछार, झोराघाट, कूचापारा, मौहरा, औराभाठा, डुडगा, चाकागुड़ा, कनबेरी, कुदुरमाल, गीतारी, चिचोली, कटबितला, भैंसामुड़ा, भिलाईखुर्द, सुहागपुर और भैसमा क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन की जांच की गई।


कार्रवाई के दौरान रेत, गिट्टी, मिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त 7 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें जमनीपाली, छुरीकला, औराभाटा, पहन्दा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु दर्री थाना, बाल्कोनगर थाना तथा खनिज जांच नाका रामपुर, कटघोरा एवं उरगा में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।


खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासकीय राजस्व की हानि रोकना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now