स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के बाद भर्ती प्रक्रिया स्थगित, पूर्व जारी विज्ञापन हुआ निरस्त

कोरबा ACGN:- कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन समिति, जिला कोरबा द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।
इस बीच लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा 30 मई 2026 को जारी निर्देश के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
इस संबंध में पूर्व में जारी किया गया भर्ती विज्ञापन अब प्रभावी नहीं रहेगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी निर्देशों के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

