उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, 78.98 प्रतिशत रहा कुल मतदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगरीय एवं पंचायत उप निर्वाचन में मतदाताओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान की पुष्टि की
कोरबा ACGN:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में कुल 11 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें नगरीय क्षेत्र में पार्षद का 1 पद, ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच का 1 पद, पंच के 6 पद तथा जनपद सदस्य के 3 पद शामिल रहे।
नगरीय निकाय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत करतला, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के विभिन्न जनपद सदस्य क्षेत्रों में मतदान कराया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ, जबकि विभिन्न विकासखण्डों के कई ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों में व्यवस्था सुचारू रही तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में कुल 78.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 78.21 तथा महिला मतदान प्रतिशत 79.77 रहा, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी को दर्शाता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

