घटिया बीज वितरण के विरोध में किसानों में आक्रोश, बीज निगम के बहिष्कार की चेतावनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महासमुंद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष तिवारी महासमुंद प्रतिनिधि
सहकारी समितियों पर सवाल, अमानक बीज और खाद वितरण से किसानों को नुकसान का आरोप
महासमुंद ACGN:- जिला सहकारी समिति भुरकोनी सहित क्षेत्र के किसानों ने बीज निगम और सहकारी समितियों द्वारा घटिया बीज वितरण को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। किसानों का आरोप है कि हर वर्ष उन्हें अमानक और घटिया गुणवत्ता वाले बीज दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और वे आर्थिक नुकसान उठाने को मजबूर हैं।
किसानों का कहना है कि सहकारी समिति के व्यवस्थापक की उपस्थिति में बीज की जांच और पंचनामा किया गया, जिसमें बीज को घटिया मानते हुए वापस किया गया, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपसंचालक द्वारा यह कहा जाना कि बीज किसानों को पसंद नहीं आया, किसानों में और अधिक नाराजगी का कारण बन रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर के आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा है और अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। उनका कहना है कि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान लगातार नुकसान में जा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
किसानों ने यह भी कहा कि सहकारी समितियों से वितरित खाद और बीज की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं हो रही है, जबकि 124 किसानों को अमानक खाद के कारण उपज में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि इस नुकसान की भरपाई जिम्मेदार अधिकारियों से की जाए।
किसानों ने बीज निगम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल पैकेट पर “प्रमाणित बीज” लिख देने से गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं हो जाती। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तो किसानों को सीधे खरीद केंद्र से बीज दिया जाए ताकि वे स्वयं उसकी जांच कर सकें।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बीज निगम का बहिष्कार करेंगे और आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































