नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का उबाल, 2 जून को प्रदेशव्यापी कलमबंद आंदोलन और सामूहिक अवकाश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का उबाल, 2 जून को प्रदेशव्यापी कलमबंद आंदोलन और सामूहिक अवकाश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शासकीय अधिकारी के साथ हुई मारपीट से आक्रोश, प्रशासनिक सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन

मुंगेली ACGN:- उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट (जिला सरगुजा) में शासकीय कार्य के दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में राजस्व लिपिकीय कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ ने इस घटना के विरोध में 2 जून 2026 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और कलमबंद आंदोलन का ऐलान किया है।
संघ के निर्णय के अनुसार प्रदेशभर के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी इस दिन कलेक्टर कार्यालयों, तहसीलों और अनुविभागीय कार्यालयों में कार्य से विरत रहेंगे। आंदोलन के तहत सभी कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहकर विरोध दर्ज कराएंगे।
संघ का कहना है कि शासकीय कार्य के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं, जिससे न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित होती है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
इस घटना को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ के जिला अध्यक्ष एस.ए. रिजवी ने जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक घटना के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शासकीय सेवकों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से 2 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कलमबंद आंदोलन को सफल बनाने और इस घटना के प्रति एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now