नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बालिका गृह की बेटियों से किया आत्मीय संवाद, अंगदान–देहदान के संकल्प पर 75 नागरिकों का सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बालिका गृह की बेटियों से किया आत्मीय संवाद, अंगदान–देहदान के संकल्प पर 75 नागरिकों का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर जिला प्रतिनिधि

मानवता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर, समाज को कुछ देने की भावना अपनाने का आह्वान

रायपुर ACGN:- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोक भवन (राजभवन) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा में योगदान देने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्री डेका ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सपनों को सीमित न रखने और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में भले ही इंटरनेट पर जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, लेकिन पुस्तकों में संचित ज्ञान स्थायी होता है और जीवन भर मार्गदर्शन करता है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने और महान व्यक्तित्वों की जीवनियां अध्ययन करने की सलाह दी, ताकि कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।


राज्यपाल ने कहा कि जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए जिसमें केवल पाने की इच्छा न हो, बल्कि समाज को कुछ देने की भावना भी शामिल हो। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें स्टेशनरी सामग्री भेंट की, जबकि बालिकाओं ने भी उन्हें स्वनिर्मित उपहार देकर सम्मानित किया।


अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानव, पशु और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है और इसमें वृक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज हमने पेड़ों और जल स्रोतों के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले वर्षों में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है।


कार्यक्रम में अंगदान और देहदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है तथा चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी नई दिशा मिलती है। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी नागरिकों को समाज का सच्चा प्रेरणास्रोत बताया।


इस अवसर पर अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही रायपुर कलेक्टर श्री गौरव सिंह को इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक तथा बालिका गृह की बालिकाएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now