नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का असर, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी में 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का असर, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी में 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धमतरी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तकनीक आधारित निगरानी और संयुक्त टीम की कार्रवाई से रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, प्रदेशभर में अभियान तेज

धमतरी ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अवैध खनन के खिलाफ सख्त निर्देशों के पालन में प्रदेशभर में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की सूक्ष्म निगरानी, तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।
इसी क्रम में खनिज विभाग के सचिव एवं संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा 31 मई 2025 की रात्रि में जिला धमतरी के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम नारी स्थित महानदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 5 चैन माउंटेन मशीनें मौके पर पाई गईं।


जांच के दौरान मशीन संचालकों द्वारा किसी प्रकार की वैध अनुमति या आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद इसे अवैध खनन का मामला मानते हुए कार्रवाई की गई। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सभी मशीनों को जब्त कर सील कर दिया गया तथा संबंधित स्थान पर नोटिस भी चस्पा किया गया।
कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन गतिविधियों पर किसी भी स्थिति में रियायत नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान और सतत निगरानी तंत्र के कारण अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लग रहा है तथा पूरे राज्य में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now