नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली, विकसित भारत अधिनियम पर विशेष जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली, विकसित भारत अधिनियम पर विशेष जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय,रायपुर

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, जागरूकता अभियान तेज करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर ACGN:- अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को विकसित भारत अधिनियम की पूरी और स्पष्ट जानकारी मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले इस अधिनियम के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग समय रहते योजनाओं और नियमों का अधिकतम लाभ उठा सकें।


उन्होंने अटल नगर नवा रायपुर स्थित विकास आयुक्त भवन में विभागीय योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में देश के अन्य राज्यों की तुलना में तेज गति से हो रहे आवास निर्माण और अधिक संख्या में आवास पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है और इसे लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही पक्के मकान से वंचित न रहे।


अपर मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आवश्यक हैं, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री धर्मेश साहू, मनरेगा आयुक्त एवं संचालक (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) श्री तारण प्रकाश सिन्हा, अपर विकास आयुक्त श्री वी.पी. तिर्की सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now