नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने तत्काल राहत सहायता के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने तत्काल राहत सहायता के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे युवक, भारी डाल गिरने से मौके पर ही हुई मौत

कोरबा ACGN:- जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरका दांड में शनिवार शाम आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच एक हृदयविदारक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। अचानक मौसम खराब होने पर तीनों युवक बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, लेकिन तेज हवा के कारण पेड़ की भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।


घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार श्री भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार श्री सुजीत पाटले तथा राजस्व विभाग की टीम प्रभावित परिवारों के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।


राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में चिकित्सकीय टीम द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि आरबीसी 6-4 के तहत राहत सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रकरण तैयार किया जा रहा है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्धारित सहायता राशि मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा अन्य असुरक्षित स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now