नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विवाहेत्तर प्रेम संबंध बना हत्या का कारण, सकरी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया हत्या का मामला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विवाहेत्तर प्रेम संबंध बना हत्या का कारण, सकरी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया हत्या का मामला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रेम संबंध से नाराज पति और उसके पुत्र ने युवक की गला घोंटकर की हत्या, एक आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

बिलासपुर ACGN:- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सैदा में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध इस हत्या का मुख्य कारण बना।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर निवासी जितेंद्र कुमार बघेल ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई दावेंद्र कुमार बघेल 30 मई की सुबह मोटरसाइकिल से घर से निकला था। दोपहर बाद उसे जानकारी मिली कि सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रीना कामले के घर में दावेंद्र को बंद कर मारपीट की जा रही है।
सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगा हुआ था। पीछे की खिड़की से अंदर जाकर देखने पर दावेंद्र कुमार बघेल कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव कामले और उसके विधि से संघर्षरत पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिव कामले को लगभग एक माह पहले अपनी पत्नी रीना कामले और मृतक दावेंद्र बघेल के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने पत्नी को मृतक से संपर्क रखने से मना किया था और उसका सिम कार्ड भी तोड़ दिया था।
पुलिस जांच में पता चला कि 30 मई को दावेंद्र रीना कामले को नया सिम देने सैदा पहुंचा था। इसी दौरान शिव कामले ने उसे देख लिया और अपने पुत्र के माध्यम से घर बुला लिया। वहां समझाइश के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिव कामले और उसके पुत्र ने मिलकर दावेंद्र की प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस हत्या के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू सहित सकरी थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now