अवैध शराब कारोबार पर तारबाहर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला अस्पताल के पास शराब सप्लाई की तैयारी में थे आरोपी, 35 पौवा देशी शराब और कार जब्त
बिलासपुर ACGN:- जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तारबाहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला अस्पताल के पास अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और एक सेंट्रो कार जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी।
मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक CG-12-D-5241 में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शौचालय (सुलभ) के सामने बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 35 नग देशी शराब बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। आरोपियों से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सफी कुरैशी (33 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर तथा शेख अकबर (30 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 182/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत एवं महेन्द्र सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






