धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
संतोषी नगर और सरजू बांधा तालाब क्षेत्र में राहगीरों को कर रहे थे भयभीत, दो धारदार चाकू जब्त
रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट जोन अंतर्गत थाना टिकरापारा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देश पर शहर में चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस लगातार सघन पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है।
दिनांक 31 मई 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गापारा संतोषी नगर एवं सरजू बांधा तालाब क्षेत्र में दो युवक धारदार चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस की दो अलग-अलग टीमों का गठन कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 467/2026 एवं 468/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
उमेश जोशी, पिता स्वर्गीय राजेश जोशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुमित बाजार के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।
इरफान रजक उर्फ आकिब, पिता मोहम्मद रजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर, सुलभ के पास, सरकारी अस्पताल के समीप, थाना टिकरापारा, रायपुर।
जब्त मशरूका
दो नग धारदार लोहे के चाकू
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, अवैध हथियार लेकर घूमने वाले तथा आम नागरिकों को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






