नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन काल चक्र-03 में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 109 वारंट तामील, 8 फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन काल चक्र-03 में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 109 वारंट तामील, 8 फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :-

कॉम्बिंग गश्त और विशेष अभियान के दौरान आबकारी व आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीली तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के उद्देश्य से 31 मई 2026 को “ऑपरेशन काल चक्र-03” के तहत विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन अभियान चलाया गया। उत्तर जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली।


अभियान के दौरान थाना गुढ़ियारी, उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह एवं चौकी रामनगर की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 109 वारंटों की तामीली की। इनमें 23 स्थायी वारंट, 31 गिरफ्तारी वारंट तथा 55 जमानतीय वारंट शामिल हैं।


पुलिस ने विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट का एक फरार आरोपी भी शामिल है। साथ ही प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।


असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल 50 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों तथा चाकूबाजों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।


विशेष अभियान में आबकारी एक्ट के 30 प्रकरणों तथा आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी भी दी गई।


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now