नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दुर्गम पहाड़ी रास्ता पार कर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं गांव तक, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों की विशेष जांच

दंतेवाड़ा ACGN :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी रास्ता पैदल तय कर बैलाडीला क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम बड़ेपल्ली पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
ग्राम बड़ेपल्ली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 227 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मलेरिया, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।


स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई, जिसमें एक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला की पहचान होने पर उसे सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह से पीड़ित 12 मरीजों को आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी दी गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अभियान के माध्यम से न केवल लोगों को उपचार मिल रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now