नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पुराने विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

24 घंटे में हत्या का खुलासा, पुराने विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत थाना गंज पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 की रात लगभग 12:30 बजे थाना गंज क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। घायल युवक की पहचान आशीष गरुड के रूप में हुई, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके बाएं हाथ, बाएं पैर और सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
उपचार के दौरान आशीष गरुड की हालत लगातार नाजुक बनी रही और बाद में मेकाहारा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने उपलब्ध चिकित्सकीय साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए मामले को हत्या के अपराध में परिवर्तित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना से पहले मृतक को राज नायक के साथ देखा गया था। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने राज नायक की गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि राज नायक के विरुद्ध लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी कई बार धारदार हथियारों के साथ पकड़ा जा चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गंज पुलिस ने एसीसीयू रायपुर क्राइम ब्रांच, थाना गुढ़ियारी और रामनगर चौकी पुलिस की सहायता ली। संयुक्त टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का व्यापक संकलन किया। तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में यह सामने आया कि प्रकाश सोना उर्फ टेरा पुलिस को गुमराह करने के लिए भ्रामक और विरोधाभासी बयान दे रहा था। वहीं फुटेज में दोनों आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों से दोबारा कड़ी पूछताछ की।
पूछताछ में राज नायक और प्रकाश सोना उर्फ टेरा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक आशीष गरुड के साथ पुराने लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाली रात इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान राज नायक ने धारदार हथियार से आशीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद वह प्रकाश सोना उर्फ टेरा के साथ साइकिल से मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी विधिवत जब्त कर लिया गया है। वैज्ञानिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :-
राज नायक
प्रकाश सोना उर्फ टेरा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की विवेचना अभी जारी है और अन्य आवश्यक वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इस मामले के त्वरित खुलासे में एसीसीयू रायपुर क्राइम ब्रांच, थाना गंज, थाना गुढ़ियारी और रामनगर चौकी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now