नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- सौरभ साहू

लखनपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण, मंत्री ने अधिकारियों को समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सरगुजा ACGN:- प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को लखनपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने एक-एक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर और गांव के निकट ही समयबद्ध तरीके से हो तथा उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।


जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और त्वरित कार्रवाई की पहल के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार जताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now