नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नगर पालिका दीपका वार्ड-15 उपचुनाव में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

कोरबा ACGN:-नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में व्यापक प्रचार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताया। लोगों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।
इस जनसंपर्क अभियान में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसी दौरान दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-17 के निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र तिवारी ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कहा गया कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। बताया गया कि इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now