ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
अवैध शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से कच्ची महुआ शराब और नकदी जब्त
रायगढ़ ACGN:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 मई 2026 को थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कुडुमकेला में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम कुडुमकेला बरपारा निवासी एक महिला के घर में दबिश दी गई, जहां पर बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग शराब पीने के लिए जुटे थे, जो पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने घर में मौजूद महिला से पूछताछ की, जिसने अपना नाम सिरमोती मांझी (45 वर्ष), निवासी ग्राम कुडुमकेला बरपारा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया।
पूछताछ में महिला ने अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,200 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किए।
इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगातार अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धो पटेल तथा महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






