नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पद्म विभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य पर मंत्री ने ली जानकारी, हर संभव सहायता का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पद्म विभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य पर मंत्री ने ली जानकारी, हर संभव सहायता का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

एम्स रायपुर में उपचार जारी, परिजनों से की चर्चा और शासन ने जताई संवेदनशीलता

अम्बिकापुर ACGN:- छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित  तीजन बाई के अस्वस्थ होने की सूचना पर राज्य सरकार ने तत्परता दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तत्काल स्थिति की जानकारी ली और एम्स रायपुर में चल रहे उपचार की समीक्षा की।
मंत्री ने अपने सहयोगी को एम्स रायपुर भेजकर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त करवाई तथा दूरभाष पर परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ तीजन बाई के उपचार और आवश्यक सहायता में साथ खड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीजन बाई का इलाज एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है और उनकी स्थिति में धीरे धीरे सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और वे प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now