“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” बना प्रेरणा का माध्यम, बच्चों संग मनाया जन्मदिन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
शासकीय कर्मचारियों का जन्मदिन अब समाज सेवा से जुड़ रहा, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच बांटी खुशियां
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” जिले में सामाजिक सहभागिता और संवेदनशीलता की नई मिसाल बनता जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय कर्मचारी अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर उन्हें खुशियों का उपहार दे रहे हैं।

इसी कड़ी में उप पंजीयक देवराज साय ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र गोपिया पारा पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उन्हें फल और पौष्टिक आहार वितरित किया। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस अवसर को और भी खास बना दिया।

“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनत्व और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से शासकीय अधिकारी और कर्मचारी अपने व्यक्तिगत सुखद अवसरों को समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा कर रहे हैं, जिससे बच्चों में खुशी और आत्मीयता का भाव विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन्मदिन समारोह का आनंद उठाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायी होने के साथ-साथ उनके मनोबल को भी बढ़ाते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह पहल लगातार जनसहभागिता प्राप्त कर रही है और समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के माध्यम से शासकीय कर्मचारी अपने सामाजिक दायित्वों का भी बेहतर निर्वहन कर रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






